धर्मांतरण के बाद आरक्षण के दुरुपयोग के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन
गुना, दिनांक —31/03/2026
समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धर्मांतरण के पश्चात भी कुछ व्यक्तियों द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के प्रावधानों का कथित रूप से दुरुपयोग किए जाने के विरोध में आवाज उठाई जाएगी।
जिला कलेक्टर महोदय इस ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस विषय की ओर आकर्षित करते हुए उचित जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की मांग की जा रही है , ताकि शासन की नीतियों का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक ही पहुंचे। एवं जो लोग धर्मांतरण कर चुके हैं वह एससी-एसटी वर्ग के लोगों के अधिकार का दुरुपयोग ना कर सके
समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि धर्मांतरण के बाद संवैधानिक प्रावधानों का लाभ जारी रखना न्यायसंगत नहीं है और इससे मूल अधिकारों के हकदार लोगों के हित प्रभावित होते हैं।
इसलिए इस विषय में स्पष्ट नीति और सख्त अमल की आवश्यकता है।
सभी समाजजनों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाएं।
अदा जिला प्रशासन से हम आशा करते हैं कि ऐसे सभी व्यक्ति जिन्होंने एससी-एसटी वर्ग के होने के बाद धर्मांतरण के लिया है एवं उसके बाद भी एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग कर रहे हैं एवं अनैतिक लाभ ले रहे हैं
ऐसे लोगों की जांच कर एक सूची बनाई जाए और उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि एससी एसटी वर्ग के सही पात्र लोगों को लाभ मिल सके, ज्ञापन देने के कार्यक्रम में पं निरंजन शर्मा गणेश शर्मा नित्यानंद त्रिपाठी पुष्पेंद्र कुशवाहा पवन धाकड़ सचिन दीक्षित विक्रम सिंह तोमर एवं अन्य साथी उपस्थित रहे
निवेदक:
विक्रम सिंह तोमर
जिला अध्यक्ष, सवर्ण आर्मी
गुना, मध्य प्रदेश
प्रतिलिपि माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव मध्य प्रदेश







