*पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्ति पर सहायक उपनिरीक्षकों को दी ससम्मान भावभीनी विदाई*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
31 मार्च 2026
गुना
गुना में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले सउनि उदयपाल सिंह तोमर एवं सउनि सुरेश सिंह भदौरिया को आज पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई ।
आयोजित विदाई समारोह में डीएसपी मुख्यालय श्री जमीलउद्दीन सिद्दिकी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, रेडियो प्रभारी निरीक्षक विकास उपाध्याय, यातायात प्रभारी अजयप्रताप सिंह, पीएस टू एसपी निरीक्षक अनिल साहू, कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सूबेदार स्मृति दोहरे, मुख्य लिपिक सउनि(अ) अमित मौर्य सहित अन्य अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों के कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । साथ ही उन्हें पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए ।







