आरोन क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने बचाई चालक की जान
|
दिनांक: 31 मार्च 2026
गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आरोन बाईपास के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल आरोन थाना क्षेत्र में तैनात एफआरवी (फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल) को मौके पर रवाना किया गया।
मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक शिवेंद्र रघुवंशी और पायलट हेमराज भील ने देखा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में थी और चालक गंभीर रूप से घायल पड़ा था। पुलिस जवानों ने बिना देर किए घायल को सुरक्षित बाहर निकाला और एफआरवी वाहन से तत्काल सिविल अस्पताल आरोन पहुंचाया।
डायल-112 की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते घायल को समय पर उपचार मिल सका, जिससे उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।
स्थानीय लोगों ने भी डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
विक्रम सिंह तोमर
प्रधान संपादक
द्वारका न्यूज़ नेशन नेटवर्क







