*पुलिस अधीक्षक गुना के संवेदनशील निर्देशन में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक : विक्रम सिंह तोमर
*बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में फरार अंतिम इनामी आरोपी किया गिरफ्तार*
*आरोपी सौरभ की गिरफ्तारी पर 02 हजार रूपये इनाम था उदघोषित*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा रुपयों के लेन-देन को लेकर मानसिक प्रताड़ना से जुड़े आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे अंतिम इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि ग्राम बरखेडा गिर्द निवासी सतीश पुत्र रामचरण धाकड उम्र 22 वर्ष द्वारा रुपयों के लेन-देन को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना दिए जाने से क्षुब्ध होकर दिनांक 22 दिसंबर 2025 को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली गई थी । मृतक द्वारा मृत्यु से पूर्व अपने मोबाइल से ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग बनाकर घटनाक्रम का उल्लेख भी किया गया था । उक्त घटना पर से पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई, जांच के दौरान आरोपीगण 1-आर्यन धाकड निवासी धीनाखेड़ी हाल श्रीराम कॉलोनी गुना, 2-सौरभ गोस्वामी निवासी विकास नगर गुना, 3-मुकेश धाकड निवासी बरखेडा गिर्द, 4-शिवराज धाकड निवासी बरखेडा गिर्द, 5-प्रकाश धाकड निवासी परसौदा एवं 6-अंकित धाकड निवासी बरखेडा गिर्द द्वारा रुपयों के लेन-देन को लेकर मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करना पाया गया । जिस पर से उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध बजरंगगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 06/26 धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए दिनांक 08 जनवरी 2026 को एक आरोपी शिवराज धाकड़ निवासी ग्राम बरखेड़ा गिर्द एवं दिनांक 04 फरवरी 2026 को 04 आरोपियों प्रकाश धाकड निवासी ग्राम परसौदा थाना बजरंगगढ़, आर्यन उर्फ बिष्णु धाकड निवासी सांईसिटी कॉलोनी कैंट, मुकेश धाकड एवं अंकित उर्फ अंकेश धाकड (चौधरी) निवासीगण ग्राम बरखेडा गिर्द थाना बजरंगगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । प्रकरण में फरार शेष आरोपी सौरभ गोस्वामी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा 2000/- रूपये इनाम घोषित किया जाकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु बजरंगगढ़ थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए गए ।
निर्देशानुसार बजरंगगढ थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास और तेज किए और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सुदृढ़ कर लगातार दबिश दी गईं । इसमें पुलिस के अथक प्रयासों एवं सतत सूचना संकलन के फलस्वरूप आज दिनांक 07 अप्रैल फरवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार 02 हजार रूपये के इनामी अंतिम आरोपी सौरभ सुरेश गोस्वामी उम्र 21 साल निवासी विकासनगर, गुना को और गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
बजरंगगढ़ थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक मुकेश पाराशर, प्रधान आरक्षक राजेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण धाकड, आरक्षक मुकेश वर्मा, आरक्षक अभयराज रघुवंशी, आरक्षक आरिफ खान एवं म.आर. सपना रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है ।








