चांचौड़ा, प्रेम प्रसंग बना बवाल: युवक-युवती के भागने पर लड़की पक्ष का हमला, ट्रैक्टर से ढहाया घर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चांचौड़ा, प्रेम प्रसंग बना बवाल: युवक-युवती के भागने पर लड़की पक्ष का हमला, ट्रैक्टर से ढहाया घर

 

📍 गुना (चाचौड़ा/मधुसूदनगढ़) | 8 अप्रैल 2026

✍️ विक्रम सिंह तोमर, द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

 

गुना

गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम न्यादरी में एक प्रेम प्रसंग के मामले ने हिंसक रूप ले लिया. गांव के एक युवक और दूसरे गांव की युवती के साथ भाग जाने से नाराज होकर, लड़की पक्ष के लोगों ने युवक के घर पर हमला बोल दिया. हमलावरों ने न केवल कच्चे मकान को ट्रैक्टर से ढहा दिया, बल्कि पक्के मकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सारा सामान तहस-नहस कर दिया.

इस हमले में पीड़ित परिवार का करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है.जिले के चाचौड़ा क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां युवक-युवती के घर से भाग जाने के बाद मामला हिंसक बवाल में बदल गया। घटना से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने युवक के घर पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के भाग जाने की खबर फैलते ही लड़की के परिजन और उनके समर्थक आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने युवक के घर पर धावा बोलते हुए कच्चे मकान को ट्रैक्टर से जमींदोज कर दिया। इतना ही नहीं, पक्के मकान के ताले तोड़कर अंदर भी तोड़फोड़ की गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल बढ़ता जा रहा है।

 

👉 फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें