गुना में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

दिनांक: 09 अप्रैल 2026

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

 

गुना में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

 

गुना पुलिस ने सूने घरों में हुई दो बड़ी चोरियों का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन और सीएसपी प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना पुलिस द्वारा की गई।

 

जानकारी के अनुसार, नीलकंठ कॉलोनी और भगत सिंह कॉलोनी में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

 

पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की घटनाएं कबूल कर ली हैं। उनकी निशानदेही पर टीवी, फ्रिज, कूलर, गैस सिलेंडर, बर्तन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है, जबकि शेष माल की तलाश जारी है।

 

केंट थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें