द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
दिनांक: 09 अप्रैल 2026
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
“भवानीपुर में होगा नंदीग्राम” — पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयानभवानीपुर में होगा नंदीग्राम” — पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान
कोलकाता/हल्दिया में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अप्रत्यक्ष हमला बोला। उन्होंने कहा कि “इस बार भवानीपुर में नंदीग्राम दोहराया जाएगा”, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है। पीएम मोदी ने बंगाल में बदलाव की लहर का दावा करते हुए टीएमसी सरकार पर निशाना साधा और 6 नए वादे भी किए।
उन्होंने कहा कि “बंगाल अब परिवर्तन का मन बना चुका है”, और यह चुनाव राज्य की दिशा तय करेगा।
भबानीपुर में नंदीग्राम होगा, PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले-बंगाल के किए छह वादे
PM मोदी हल्दीया रैली : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई बंगाल सरकार और ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने हल्दिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी को PM शब्द से इतनी ज्यादा नफरत है कि ये पीएम नाम से जुड़ी हर स्कीम का या तो नाम बदल देते हैं या लागू ही नहीं करते। पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोगों ने छह वादे भी किए।








