#गुना – दुर्गेश सक्सेना बास्केटबॉल कोच बने अंडर 23 मेंस मध्य प्रदेश बास्केटबॉल टीम के कोच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

#गुना – दुर्गेश सक्सेना बास्केटबॉल कोच बने अंडर 23 मेंस मध्य प्रदेश बास्केटबॉल टीम के कोच

चीफ एडिटर : विक्रम सिंह तोमर

संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर ने बताया कि गुवाहाटी (असम) में आयोजित अंडर 23 मेंस बास्केटबॉल टीम के कोच के रूप में खेल और युवा कल्याण विभाग में पदस्थ बास्केटबॉल प्रशिक्षक श्री दुर्गेश सक्सेना को बनाया गया। प्रतियोगिता गुवाहाटी असम में दिनांक 18 से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की जावेगी। इससे पूर्व भी श्री दुर्गेश सक्सेना सब जूनियर, वेस्टजोन मध्य प्रदेश बास्केटबॉल टीमों के कोच रहे हैं एवं इनकी कुशल कोचिंग में मध्य प्रदेश बास्केटबॉल सब जूनियर एवं वेस्टजोन टीमों ने पदक प्राप्त किए हैं। श्री सक्सेना की इस उपलब्धि पर कलेक्टर गुना श्री किशोर कुमार कान्याल एवं पुलिस अधीक्षक गुना श्री संजीव कुमार सिन्हा, खेल और युवक कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव श्री अतुल लुम्बा, डॉ भूपेंद्र धाकड़े, मनोज शर्मा, गोविंद सेन, ओम प्रकाश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रवीण खांडेकर, योगेंद्र शर्मा, जितेंद्र यादव, बृजेश यादव, अब्दुल रशीद, वीरू खटीक, प्रदीप शर्मा, सचिन सक्सेना, हितेंद्र रघुवंशी, जय कुशवाह, सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दीं।

 

#Guna Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें