अमरनाथ यात्रा 2026 : 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 15 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 : 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 15 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

12 अप्रैल 2026 नई दिल्ली

पवित्र अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर रक्षा बंधन 28 अगस्त 2026 को समाप्त होगी. यह यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी.

जम्मू-कश्मीर में हिंदू धर्म की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

 

अमरनाथ यात्रा 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पहली पूजा 29 जून को, श्रद्धालुओं के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

 

अमरनाथ यात्रा 2026: श्री अमरनाथ जी यात्रा की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 (रक्षा बंधन) तक चलेगी। कुल मिलाकर यात्रा की अवधि 57 दिनों की होगी। यह जानकारी उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर के ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट कर दी।

 

यात्रा से पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा (29 जून 2026) को पहली पूजा की जाएगी, जिसे यात्रा की औपचारिक शुरुआत का संकेत माना जाता है। श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का एडवांस रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध रहेगी।

आस्था और भक्ति का यह पवित्र अनुभव एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए शुरू होने जा रहा है.

इस यात्रा में हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंचते हैं.

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें