9 महीने बाद अंतरिक्ष से सकुशल लोटी सुनीता विलियम्स
चीफ एडिटर विक्रम सिंह तोमर
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी- नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक सुनीता और बैरी विल्मोर को लेकर लौट रहा यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा। अलेक्जेंडर गोरबुनोव फ्लोरिडा के तल्हासी में स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापस लौटे। यान का सफल स्प्लैशडाउन होने के बाद, बारी-बारी से निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री खुशी-खुशी हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए वापस आए। पृथ्वी पर आने के साथ ही सुनीता विलियम्स ने अपना हाथ दिखाकर वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन किया।
सुनीता विलियम्स, निक हेग, बुच विल्मोर और रोस्कोस्मोस फ्लोरिडा के तल्हासी में स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापस लौटे। इसी बीच उत्साहित और खुशी के साथ सुनीता विलियम्स ने वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन अपना हाथ हिलाकर किया।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर वापस लौट आए हैं. बुधवार तड़के SpaceX के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए फ्लोरिडा के तट पर उनकी कामयाब लैंडिंग हुई. 5 जून 2024 को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बोईंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को लेकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए. 8 दिन बाद 13 जून को इन्हें वापस आना था लेकिन इस यान ने उन्हें 9 महीने स्पेस स्टेशन पर फंसा दिया. इस यान के बनने से लेकर उड़ान तक मुसीबतों से भरा रहा.









