वार्ड 1 के पार्षद पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*

द्वारका न्यूज़ नेशन नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

12 अप्रैल 2026

*कैंट क्षेत्रांतर्गत नानाखेडी मंडी के पीछे बलवा एवं जानलेवा मारपीट के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*चंद घंटों के भीतर ही तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । विशेष रूप से हिंसक एवं गंभीर अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत नानाखेडी मंडी के पीछे कालीमाता मंदिर के पास बलवा एवं जानलेवा हमले में मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटों के भीतर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 11 अप्रैल 2026 को फरियादी श्याम सिंह पुत्र गेंदालाल कुशवाह निवासी नानाखेड़ी द्वारा आरोपी देवेन्द्र रघुवंशी, दीपेन्द्र रघुवंशी, आकाश रघुवंशी एवं पुष्पेन्द्र रघुवंशी निवासीगण नानाखेडी के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट एवं वाहन से टक्कर मारने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिससे फरियादी, उसके भाई दिलीप कुशवाह, राजू कुशवाह एवं पिता गेंदालाल को चोटें आईं । उक्त रिपोर्ट पर से आरोपीगणों के विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 235/2026 धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 281, 125(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । विवेचना के दौरान आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में बलवा एवं हत्या के प्रयास की धारा 109(1), 191(2) बीएनएस का इजाफा किया गया ।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कैंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए गत दिनांक 11 अप्रैल 2026 को चंद घंटों के भीतर ही 03 आरोपी 1-आनन्द पुत्र प्रकाश कुशवाह उम्र 24 वर्ष, 2-देवेन्द्र पुत्र गजराज सिंह रघुवंशी उम्र 52 वर्ष एवं 3-पुष्पेन्द्र पुत्र देवेन्द्र रघुवंशी उम्र 18 वर्ष निवासीगण कालीमाता मंदिर के पास नानाखेडी थाना कैंट को गिरफ्तार कर जिनसे घटना में प्रयुक्त डंडे जप्त किए गए हैं । पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है । प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश एवं आगे की विवेचना जारी है ।

 

कैंट थाना पुलिस की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, आरक्षक सचिन शर्मा एवं आरक्षक सुरेन्द्र पाल का विशेष योगदान रहा है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें