कलेक्‍टर ने जनगणना प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्‍टर ने जनगणना प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना 15 अप्रैल 2026

आगामी जनगणना के कार्यों हेतु जिले के अंतर्गत 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चार्ज स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्‍कृ‍ष्‍ट विद्यालय में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने जनगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की प्रक्रिया, उपस्थित कर्मियों की सहभागिता तथा दिए जा रहे विषय-वस्तु की जानकारी ली। उन्होंने फील्‍ड ट्रेनर्स से प्रशिक्षण मॉड्यूल के बारे में विस्तार से चर्चा की और सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी कर्मियों को जनगणना के प्रत्येक बिंदु की स्पष्ट एवं व्यवहारिक जानकारी दी जाए।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्राप्त आंकड़े शासन की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण का आधार बनते हैं।

उल्लेखनीय है जिले में प्रगणकों का प्रशिक्षण तीन चरणों में दिया जा रहा है। पहला चरण 13 से 16 अप्रैल, दूसरा चरण 17 से 19 अप्रैल एवं तीसरा 22 से 24 अप्रैल 2026 के बीच संपन्न होगा। जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। जिसमें 16 से 30 अप्रैल तक स्व गणना एवं 1 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इस प्रशिक्षण में जिला स्तर से नियुक्त 48 फील्ड ट्रेनरों द्वारा विभिन्न चार्ज में प्रगणक /पर्यवेक्षक को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत प्रगणक /पर्यवेक्षक अपने आवंटित ब्लॉक में 01 मई से 30 मई के बीच घर-घर जा कर मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा का संग्रहण करेंगे। घर की स्थिति, सुविधाएं और मूलभूत जानकारी संकलित की जाएगी। जनगणना अधिनियम के तहत यह जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें