#गुना – एसडीएम आरोन सुश्री महिमा चौधरी ने आज राजा बलभद्र स्टेडियम आरोन में नगरीय निकाय स्तर पर आयोजित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण के अंतिम दिवस सहभागियों को जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य को पूरी जवाबदेही, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं गंभीरता के साथ करने के निर्देश दिए गए।








