*भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए जंजाली पुलिस चौकी के समक्ष शीतल जल सेवा की शुरूआत*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*मानवता की मिसाल बनी गुना पुलिस*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

21 अप्रैल 2026

*भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए जंजाली पुलिस चौकी के समक्ष शीतल जल सेवा की शुरूआत*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा भीषण गर्मी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए आमजन की सुविधा एवं राहत के लिए एक सराहनीय पहल की गई है । इस क्रम में राघौगढ़ थानांतर्गत जंजाली चौकी पुलिस द्वारा चौकी भवन के सामने स्थित हाईवे पर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है ।

 

जंजाली चौकी पुलिस द्वारा चौकी परिसर के समक्ष पानी के मटके रखवाए गए हैं, जिससे तेज गर्मी में सफर कर रहे राहगीरों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को प्यास बुझाने के लिए स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध हो सके । यह व्यवस्था दिनभर राहगीरों के लिए राहत का माध्यम बन रही है ।

 

गुना पुलिस की यह पहल न केवल आमजन की बुनियादी आवश्यकता को पूरा कर रही है, बल्कि पुलिस की संवेदनशील एवं जनसेवा के प्रति समर्पित छवि को भी सशक्त बना रही है । गर्मी के इस कठिन समय में इस प्रकार की व्यवस्था समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है ।

 

गुना पुलिस का यह प्रयास दर्शाता है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस आमजन की सेवा एवं सहायता के लिए भी सदैव तत्पर है ।

 

।। गुना पुलिस—आपकी सुरक्षा एवं सेवा में सदैव तत्पर ।।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें