पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने प्रशंसा पत्र देकर बढ़ाया उत्साह, उज्ज्वल भविष्य हेतु दिए मार्गदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*गुना पुलिस परिवार के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान*

 

*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने प्रशंसा पत्र देकर बढ़ाया उत्साह, उज्ज्वल भविष्य हेतु दिए मार्गदर्शन*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

21 अप्रैल 2026

गुना पुलिस परिवार के होनहार एवं प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा वर्ष 2026 की हाई स्कूल (10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे पुलिस विभाग का नाम गौरवान्वित किया गया है । परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा आज गुना पुलिस सभागृह में विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान निम्नानुसार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया :-

कक्षा 10वीं (CBSE/MP बोर्ड)

 

1- अनुभव सत्य दुबे पुत्र प्रधान आरक्षक राममोहन दुवे- 87.4%

 

2- शुभमप्रताप सिंह गौतम पुत्र प्रधान आरक्षक दिनेश गौतम- 86.2%

 

3- यशराज किरार पुत्र प्रधान आरक्षक जसवंत किरार- 85.2%

 

4- दीपा धाकड़ पुत्री आरक्षक विनोद धाकड़- 83.6%

 

5- साक्षी धाकड़ पुत्री आरक्षक विनोद धाकड़- 81.6%

 

6- आरव रघुवंशी पुत्र प्रधान आरक्षक कृष्णपाल रघुवंशी- 80.6%

 

कक्षा 12वीं (MP बोर्ड)

 

1- अमन शिकारी पुत्र आरक्षक कुलदीप शिकारी- विज्ञान संकाय, 90%

 

2- धर्मकोशल शर्मा पुत्र सउनि बृजेश शर्मा- विज्ञान संकाय, 85.8%

 

3- स्नेहा यादव पुत्री आरक्षक जगउीश सिंह यादव- विज्ञान संकाय, 84.2%

 

4- साक्षी भारती पुत्री आरक्षक लक्ष्मण भारती (गोस्वामी)- आर्टस संकाय, 82%

 

इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के बल पर उत्कृष्ट अंक अर्जित कर एक मिसाल प्रस्तुत की है ।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को पुष्प माला एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए निरंतर परिश्रम, अनुशासन, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी । साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए ।

 

इस अवसर पर श्रीमती वासल ने कहा कि पुलिस परिवार के बच्चों की यह उपलब्धि पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय है । यह सफलता दर्शाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प एवं मेहनत से उच्च लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं । उन्होंने अन्य बच्चों को भी इन मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया ।

 

गुना पुलिस द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल बच्चों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है, बल्कि पुलिस परिवार में शिक्षा एवं प्रतिभा को बढ़ावा देने की सकारात्मक परंपरा को भी सुदृढ़ किया जा रहा है ।

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें