भारी हंगामे के बीच नामांतरण पर नपाध्यक्ष के हस्ताक्षर अनिवार्य प्रस्ताव पारित नगर पालिका गुना
चीफ एडिटर विक्रम सिंह तोमर
बहस और गुस्से के बीच चली पूरी कार्यवाही
गुना
नगर पालिका परिषद की सोमवार को आयोजित सामान्य सभा एवं बजट की विशेष बैठक में नामांतरण प्रक्रिया को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान नामांतरण की फाइलों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी के बाद अब नगर पालिका अध्यक्ष के हस्ताक्षर भी अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे भारी हंगामे के बीच बहुमत से पारित कर दिया गया। कुल 33 पार्षदों की उपस्थिति में हुए मतदान में 18 पार्षदों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया, जबकि विपक्ष ने इसका जमकर विरोध किया।
बैठक के दौरान नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता को उनकी ही पार्टी के उपाध्यक्ष धरम सोनी के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। श्री सोनी ने आरोप लगाया कि नामांतरण की फाइलों को जानबूझकर रोका जा रहा है, जिससे जनता को परेशानी हो रही है।









