गुना – हनुमान जयंती टेकरी मेला की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

#गुना – हनुमान जयंती टेकरी मेला की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन

चीफ एडिटर विक्रम सिंह तोमर

  1.  रिपोर्टर राजीव विजयवर्गीय

मेले में लागू हो \”नो प्लास्टिक\” थीम : क‍लेक्‍टर श्री कन्‍याल

 

हनुमान जयंती टेकरी मेले के सफल आयोजन को लेकर आज कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में कलेक्‍ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सिन्हा, अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक दुबे सहित मंदिर समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक में कानून-व्यवस्था, कंट्रोल रूम की स्थापना, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, खाद्य पदार्थों की शुद्धता, मेडिकल टीम की तैनाती, फायर ब्रिगेड, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्यों ने बताया कि एक दिवसीय इस मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं और मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

 

मेले में लागू हो \”नो प्लास्टिक\” थीम : क‍लेक्‍टर श्री कन्‍याल

 

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मेले में प्लास्टिक और पॉलिथीन का पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के मॉडल या सजावट में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने मेले को \”नो प्लास्टिक\” थीम पर आयोजित करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले सके। इस पर टेकरी समितियों के सदस्‍यों ने प्रशंसा कर सहमति दी।

 

सीसीटीवी व कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग

 

कलेक्टर ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को ट्रैक करने के लिए \”हेड काउंट\” की व्यवस्था की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों को इस प्रकार लगाया जाएगा कि उनकी पहचान नाम के साथ हो, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित जानकारी प्राप्त की जा सके। साथ ही, एक कंट्रोल रूम स्थापित कर विशेष मॉनिटरिंग की जाएगी।

 

500 वालंटियर्स की तैनाती अनिवार्य

 

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मेले में कम से कम 500 वालंटियर्स की तैनाती होनी चाहिए। सभी वालंटियर्स को बैच, सिटी, टोपी व डंडा दिया जाएगा, जिससे वे आसानी से पहचाने जा सकें। उनकी सूची कंट्रोल रूम व मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।

 

यातायात एवं विद्युत व्यवस्था पर विशेष ध्यान

 

मेले के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग चिन्हित किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी को बूढे बालाजी से टेकरी तक की सड़क को रिपेयर करने व कंकड़ मुक्त करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को अतिरिक्त डीपी लगाने व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

कलेक्टर ने कहा कि मुख्य मार्ग पर दुकानें न लगाई जाएं और किसी भी स्थान पर ओपन वायरिंग न हो। खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की जाए और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

 

मेडिकल व आपातकालीन सेवाएं रहेंगी तैनात

 

मेले के दौरान मेडिकल टीम व एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। अग्निशमन दल (फायर ब्रिगेड) को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और समिति सदस्यों से समन्वय बनाकर मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा आयोजन है, जिसे बेहतर व्यवस्थाओं के साथ सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है।

 

#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Home Department of Madhya Pradesh SP Guna

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें