रायसेन क्राइम न्यूज़ : दुकान से लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी की तलवारों से हत्या, रायसेन में तीन नकाबपोश बदमाशों का खूनी हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

By Vikram Singh Tomar

प्रधान संपादक, द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

रायसेन क्राइम न्यूज़ : दुकान से लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी की तलवारों से हत्या, रायसेन में तीन नकाबपोश बदमाशों का खूनी हमला

रायसेन | 26 जुलाई। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अपराध की एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़की के पास शनिवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे एक हार्डवेयर व्यापारी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने व्यापारी को घेरकर तलवारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी एक हथेली कट गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। भोपाल इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़की के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन अज्ञात हमलावर बाइक पर आए और व्यापारी को रोककर हमला कर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घायल व्यापारी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

इस नृशंस हत्या के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें