शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते वाहनों और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सड़कों पर गुंडागर्दी मचाने बाली बुलेट और ओवरलोड ट्रैक्टरों पर कि गइ कानूनी कारवाही : यातायात पुलिस ने वसूला 20 हजार का जुर्माना

गुना

शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते वाहनों और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर न केवल चालानी कार्यवाही की, बल्कि मौके पर ही सुधार भी करवाया।

पटाखे फोड़ने वाली बुलेट जब्त, मौके पर बदला साइलेंसर

शहर में अक्सर देखा जाता है कि बुलेट सवार मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए पटाखों जैसी आवाज निकालकर दहशत फैलाते हैं। अभियान के दौरान ऐसी ही एक बुलेट को पकड़ा गया। डीएसपी यातायात मुकेश कुमार दीक्षित और थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने सख्ती दिखाते हुए मौके पर ही मैकेनिक बुलाया। बुलेट से अवैध साइलेंसर हटवाकर ओरिजिनल साइलेंसर लगवाया गया और वाहन चालक पर भारी जुर्माना किया गया।

ओवरलोड ट्रैक्टर पर 5 हजार का दंड

तेलघानी तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऐसी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, जिसमें क्षमता से अधिक करीब 200-250 बोरियां भरी हुई थीं। खतरनाक तरीके से संचालित इस वाहन को यातायात थाने ले जाया गया, जहाँ चालक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, अतिरिक्त माल को दूसरे वाहन में शिफ्ट कराने के बाद ही उसे रवाना होने की अनुमति दी गई।

स्कूल बसों की सुरक्षा और सरियों का खतरनाक परिवहन सबसे बड़ी समस्या

पुलिस टीम ने स्कूल बसों की भी आकस्मिक जांच की, जिसमें फायर फाइटिंग उपकरण और अन्य सुरक्षा मानक संतोषजनक पाए गए। वहीं, रात के समय लोहे के सरियों का असुरक्षित परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को भी रोका गया। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने ट्रॉली के पीछे रेडियम टेप लगवाया और सरियों को सुरक्षित तरीके से कवर करवाया। पूरे अभियान के दौरान कुल 14 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 20,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ यह सख्ती निरंतर जारी रहेगी

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें