द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
25 अप्रैल 2026
गुना पुलिस की संवेदनशीलता: बस में छूटा 12,000 रुपये भरा पर्स खोजकर महिला को लौटाया
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के मार्गदर्शन में, पुलिस ने जनसेवा की मिसाल पेश की है। शिवपुरी निवासी सुनीता लोधी का पर्स बस में छूट गया था, जिसमें ₹12,000 नकद थे। सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक विकास उपाध्याय ने तत्परता दिखाते हुए बस को चिन्हित किया और चालक से संपर्क कर पर्स सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने फरियादिया को पर्स लौटा दिया है, जिस पर उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।









