मोटरबाइक को लेकर हुआ विवाद, कलयुगी बेटे ने पिता के सिर पर गैंती से किया बार ; इलाज के दौरान हुई मौत
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
25 अप्रैल 2026
MP के गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में पेट्रोल के मामूली विवाद ने पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर दिया, जिससे एक खुशहाल परिवार में दर्दनाक घटना घट गई। चलिए जानते हैं ये विवाद किस बात को लेकर कैसे हत्या तक पहुंच गया?
गुना के म्याना थाना क्षेत्र अंतर्गत सागोरिया गांव से एक बेहद दर्दनाक और रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज कुछ लीटर पेट्रोल के विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए बिखेर दिया। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती कटुता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।









