कोलकाता |
सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, वे राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के नए सीएम के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा हो गई है. कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया. बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया.
सुवेंदु कल 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे.
Source ANI









