भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय पर सवर्ण आर्मी गुना ने लड्डू बाँटे गए एवं खुशियां मनाई गई
द्वारका न्यूज़
15 मई 2026 गुना
गुना। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ द्वारा श्री भोजशाला मंदिर, धार के संबंध में दिए गए ऐतिहासिक निर्णय के उपलक्ष्य में आज सवर्ण आर्मी गुना द्वारा श्री हनुमान चौराहा मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने हनुमान जी महाराज की पूजा का फूल माला चढ़ाई एवं प्रसाद वितरण किया साथ में पं निरंजन शर्मा भी उपस्थित रहे दिनेश लोधा एवं राजकुमार लोढ़ा ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।
कार्यक्रम में सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान जी की पूजा कर प्रदेश एवं देश में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन के बीच लड्डू वितरित कर खुशी जाहिर की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भोजशाला मंदिर से जुड़ा यह निर्णय हिंदू समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला है, जिसका सभी ने स्वागत किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सवर्ण आर्मी गुना ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी साथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
✍️ विक्रम सिंह तोमर
जिला अध्यक्ष, सवर्ण आर्मी गुना
प्रधान संपादक – द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क









