*आज परम पूज्य गुरुदेव श्री गुड्डा महाराज जी के पावन सानिध्य में श्री राम महायज्ञ भैंसाना की भव्य कलश यात्रा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।*
जयवर्धन सिंह विधायक राघोगढ़

*राघौ जी महाराज की पुण्य धरा “राघौगढ़” के ग्राम भैंसाना स्थित हनुमत धाम आश्रम में पूज्य संत श्री बृजकिशोर जी पारीक जी के सान्निध्य में 151 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन 18 मई 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है।*
*महायज्ञ के प्रथम दिवस पर मध्यप्रदेश की माटी के लाल, प्रसिद्ध अभिनेता एवं ओजस्वी वक्ता श्री आशुतोष राना जी, यज्ञ के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय राजा साहब श्री दिग्विजय सिंह जी एवं राघौगढ़ के लोकप्रिय विधायक महाराज कुंवर साहब श्री जयवर्द्धन सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।*
*संध्या 6:00 बजे भगवान शिव के अनन्य भक्त श्री आशुतोष राना जी श्रद्धालुओं को अपने ओजस्वी विचारों एवं विशेष संबोधन से लाभान्वित करेंगे।*
*सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह है कि इस पुण्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।*
*जय सियाराम, जय हनुमान।*









