नशे के खिलाफ मृगवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
19 मई 2026
गुना जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मृगवास थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.039 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से गांजा लेकर राजस्थान की ओर जा रहे हैं। सूचना पर सानई चौकी पुलिस ने बडकुआ के कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सुनील गुर्जर निवासी गोविंदपुरा एवं विनोद गुर्जर निवासी जरकड़िया खेड़ी बताए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ मृगवास थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप यादव सहित सानई चौकी पुलिस और साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।









