गुना में हादसे को दावत देता शास्त्री पुल, पिछले साल बरसात में  टूटी रेलिंग अब तक नहीं बनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में हादसे को दावत देता शास्त्री पुल, पिछले साल बरसात में  टूटी रेलिंग अब तक नहीं बनी

✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

गुना। शहर की गुनिया नदी पर स्थित शास्त्री पुल इन दिनों हादसों को खुला निमंत्रण देता नजर आ रहा है। यह पुल पुरानी गल्ला मंडी को शहर के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग, स्कूली बच्चे और वाहन गुजरते हैं।

 

पिछले वर्ष बरसात के दौरान पुल की रेलिंग टूटकर बह गई थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। बरसात का मौसम फिर से शुरू होने वाला है, ऐसे में स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि रेलिंग नहीं होने के कारण यहां आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। कई बार स्कूल बच्चों से भरे टेंपो भी अनियंत्रित होकर पुल के किनारे तक पहुंच चुके हैं। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा।

 

नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि बारिश शुरू होने से पहले पुल की टूटी रेलिंग का निर्माण कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें