सवर्ण आर्मी गुना ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
द्वारका न्यूज़
जिला संवाददाता संदेश झा
25/05/2026

गुना। सवर्ण आर्मी गुना द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने देश में पंचवर्षीय योजना मॉडल की शुरुआत की तथा IIT, IIM, AIIMS और ISRO जैसी संस्थाओं की नींव रखकर भारत को वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने वैज्ञानिक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया तथा जीवनभर सामाजिक सौहार्द और एकता की राजनीति की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क









