जिला अस्पताल में गर्म और हाई टी डी एस खारे पानी से मरीज परेशान, ठंडे पेयजल की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला अस्पताल में गर्म और हाई टी डी एस खारे पानी से मरीज परेशान, ठंडे पेयजल की मांग

 द्वारका न्यूज़ गुना 

 प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता मोहनीष भार्गव

गुना। जिला अस्पताल गुना में मरीजों और उनके परिजनों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में पानी की टंकी से सप्लाई होने वाला पानी अत्यधिक गर्म और खारा बताया जा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

https://youtube.com/shorts/4jiOKY7nKK4?si=bJy5-Bm-QNOtTSlt

जानकारी के अनुसार पानी का टीडीएस स्तर 300 से अधिक होने के कारण उसका स्वाद खराब है और 44 डिग्री तापमान के चलते पानी इतना गर्म हो जाता है कि वह पीने योग्य नहीं रह जाता। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि यह पानी केवल बर्तन और कपड़े धोने के काम आ सकता है।

 

लोगों ने जिला अस्पताल प्रशासन, सीएमएचओ एवं प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. ऋषिस्वर कुमार से मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल में ठंडे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए। नागरिकों ने सुझाव दिया है कि पानी की टंकी में बर्फ डलवाई जाए अथवा अस्पताल परिसर में मिट्टी के नए मटके रखकर ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में दूषित या अनुपयुक्त पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए अस्पताल प्रशासन को जल्द व्यवस्था सुधारनी चाहिए।

 

✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें