राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 में पहुंची, हैदराबाद को 47 रन से हराया
द्वारका न्यूज़
26?05/2026
आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली। अब 29 मई को राजस्थान का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से होगा।
मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वहीं तेज गेंदबाज जोफ्रे आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाजी क्रम को बिखेर दिया।
राजस्थान की जीत के बाद टीम समर्थकों में उत्साह का माहौल है और अब सभी की नजरें गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले क्वालीफायर-2 मुकाबले पर टिकी हैं। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा।
✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क









