उत्तर भारत में गर्मी से मिलेगी राहत, 29 मई से बदलेगा मौसम : द्वारका न्यूज़ 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर भारत में गर्मी से मिलेगी राहत, 29 मई से बदलेगा मौसम

द्वारका न्यूज़

25/05/2026

नई दिल्ली। उत्तर भारत के बड़े हिस्से में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से जल्द राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं और पंजाब-हरियाणा के ऊपर बनने वाले चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

 

मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो जाएगा, जबकि 29 मई से उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

हालांकि मौसम बदलने से पहले मध्य एवं उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में लू और कहीं-कहीं भीषण लू का असर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और तेज आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल सकती है।

 

✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें