असम में UCC विधेयक पास, समान नागरिक संहिता लागू करने वाला तीसरा राज्य बना : द्वारका न्यूज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

असम में UCC विधेयक पास, समान नागरिक संहिता लागू करने वाला तीसरा राज्य बना

द्वारका न्यूज़

28/05/2026

गुवाहाटी। असम विधानसभा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही असम, उत्तराखंड और गुजरात के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने विधानसभा सत्र के अंतिम दिन भारी हंगामे के बीच यह बिल पारित कराया।

 

विपक्षी दलों ने बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग की, लेकिन सरकार ने बहुमत के आधार पर इसे पास करा लिया। सरकार का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के लिए शादी, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप और संपत्ति से जुड़े मामलों में एक समान कानून लागू करना है।

 

नए कानून के तहत बहुविवाह पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। हालांकि, राज्य के आदिवासी समुदायों को इस कानून के दायरे से बाहर रखा गया है, ताकि उनकी पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाज सुरक्षित रह सकें।

 

सरकार ने इसे सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम बताया है, जबकि विपक्ष ने इसे जल्दबाजी में लाया गया कानून करार दिया है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें