राघौगढ़ में 151 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राघौगढ़ में 151 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

संवाददाता मोहनीष भार्गव

राघौगढ़। राघौगढ़ की पावन धरा पर पूज्य श्री गुड्डा महाराज जी के सानिध्य में आयोजित ग्यारह दिवसीय 151 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ भव्य एवं दिव्य समापन हुआ। धार्मिक आयोजन में देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और यज्ञ में आहुति देकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

महायज्ञ के समापन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता Digvijaya Singh, महामंडलेश्वर संत Computer Baba, केवलारी विधायक Rajneesh Singh, पूर्व मंत्री PC Sharma, पूर्व मंत्री Rajkumar Patel, बमोरी विधायक Rishi Agrawal, अशोकनगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाह, पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर, राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया, राव यादवेंद्र सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बल्लू चौहान कालापहाड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं संतजन मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी माताएं, बहनें, युवा एवं श्रद्धालुजन शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि, विश्व शांति और धर्म की विजय की कामना की गई।

 

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं श्री यज्ञ नारायण भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें