गुना में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

 1 जून 2026

गुना। कोतवाली थाना क्षेत्र के हड्डी मिल इलाके में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान आफरीन के रूप में हुई है, जिसका मायका श्योपुर जिले में बताया गया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि आफरीन को पिछले करीब चार वर्षों से ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि पति सरफराज आए दिन नशे की हालत में मारपीट करता था और दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।

मायके पक्ष ने आशंका जताई है कि आफरीन की हत्या करने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। परिजनों का दावा है कि उनके पास घटना से जुड़ा एक वीडियो है, जिसमें मृतका के पैर जमीन से टिके हुए दिखाई दे रहे हैं तथा गले में काली रस्सी का फंदा बंधा हुआ है। इसी आधार पर उन्होंने पूरे मामले में साजिश की आशंका व्यक्त की है।

वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि जब आफरीन का शव फंदे पर लटका हुआ मिला, उस समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

मृतका के पिता ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जांच से ही पूरे मामले का सच सामने आ सकेगा।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें