18 साल का इंतज़ार, अनगिनत संघर्ष और अटूट विश्वास, RCB बना दूसरी बार IPL चैंपियन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  1. RCB लगातार दूसरी बार बनी IPL चैंपियन, फाइनल में गुजरात को 5 विकेट से हराया

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

31/05/2026

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।

 

RCB की जीत के नायक रहे विराट कोहली, जिन्होंने नाबाद 75 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। उनकी संयमित और मैच जिताऊ पारी के दम पर बेंगलुरु ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

इस जीत के साथ RCB ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरे सीजन में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है। IPL 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर RCB ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह मौजूदा समय की सबसे मजबूत टीमों में से एक है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें