बिजली कटौती पर भाजपा में घमासान: विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजली कटौती पर भाजपा में घमासान: विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर साधा निशाना

द्वारका न्यूज़

01/06/2026

गुना, 1 जून। जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर भाजपा के भीतर ही विवाद गहरा गया है। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने जनता के साथ बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया और अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर तीखा हमला बोला।

 

विधायक शाक्य ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को “नाकारा” बताते हुए आरोप लगाया कि वे केवल दिखावे की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता बिजली संकट से परेशान है, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा। शाक्य ने प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें हवाई पट्टी पर धक्का देकर हटाया गया था।

 

इस बयानबाजी के बाद भाजपा संगठन भी सक्रिय हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने विधायक के बयान को अनुशासनहीनता बताया है। उनका कहना है कि पार्टी के भीतर शिकायत दर्ज कराने के लिए उचित मंच मौजूद हैं, ऐसे में सार्वजनिक रूप से मंत्रियों की आलोचना करना उचित नहीं है। जिलाध्यक्ष ने पूरे मामले की रिपोर्ट प्रदेश संगठन को भेज दी है, जिससे विधायक पर कार्रवाई की अटकलें तेज हो गई हैं।

 

वहीं विपक्ष ने भी इस विवाद को मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह और आम आदमी पार्टी की नेता ममता मीना ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जब सत्ताधारी दल के विधायक ही बिजली व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, तो प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

गुना में बिजली संकट को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब भाजपा के अंदरूनी मतभेदों को सार्वजनिक रूप से उजागर कर रहा है। आने वाले दिनों में संगठन की कार्रवाई और सरकार की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

✍️ विक्रम सिंह तोमर

प्रधान संपादक, द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें