माहेश्वरी समाज के अमित लाहोटी बने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, समाज में हर्ष की लहर
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता महेंद्र कुमार महेश्वरी
3 जून 2026
गुना। माहेश्वरी समाज के लिए गौरव का क्षण तब आया जब समाज के युवा एवं प्रतिभाशाली सदस्य अमित लाहोटी का चयन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में माननीय न्यायाधीश के रूप में हुआ। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर समाजजनों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
समाज के वरिष्ठजनों ने इसे न केवल अमित लाहोटी की व्यक्तिगत सफलता, बल्कि पूरे माहेश्वरी समाज के लिए सम्मान और गौरव का विषय बताया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, प्रतिभा, निष्ठा और न्याय व्यवस्था के प्रति समर्पण का परिणाम है।
समाज के संरक्षक एवं वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र माहेश्वरी सहित समस्त समाजजनों ने अमित लाहोटी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे न्याय के उच्च आदर्शों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करेंगे तथा समाज, प्रदेश और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।
इस अवसर पर समाजजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तरोत्तर प्रगति एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
महेन्द्र माहेश्वरी एवं समस्त माहेश्वरी समाज ने अमित लाहोटी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।









