विश्व पर्यावरण दिवस पर गुना पुलिस का हरित अभियान : पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुना पुलिस का हरित अभियान

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

कंट्रोल रूम परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गुना, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुना पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

 

कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक, गुना के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक अभिषेक सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्याय के समन्वय में आयोजित इस कार्यक्रम में सूबेदार स्मृति दोहरे, प्रधान आरक्षक विश्वनाथ सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह धाकड़ (पुलिस पीआरओ) सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पौधे लगाए।

 

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवन के आधार हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाना चाहिए।

 

गुना पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के लिए अधिकाधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल कर हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक दायित्व निभाने की दिशा में गुना पुलिस की एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें