जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का अनोखा प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
6 जून 2010

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहां ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कॉकरोच मास्क पहनकर पहुंचे। प्रदर्शन का उद्देश्य देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उजागर करना बताया गया।
प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव और सुधार की आवश्यकता है, जिसके लिए जवाबदेही तय होना जरूरी है।
आयोजकों के अनुसार, यह देश का पहला ‘ZenG प्रदर्शन’ था, जिसमें युवाओं से जुड़े शैक्षणिक और रोजगार संबंधी मुद्दों को प्रतीकात्मक तरीके से सामने रखा गया। भीषण गर्मी के बावजूद प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विशेष: यह प्रदर्शन अपनी अनोखी शैली और कॉकरोच मास्क के कारण सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना रहा।









