मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
गुना। कांग्रेस नेत्री मिनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र के निरस्त होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नामांकन निरस्त होने की खबर सामने आते ही भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की।
भाजपा नेताओं ने इसे चुनावी प्रक्रिया में नियमों के पालन की जीत बताते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय पर नाराजगी जताते हुए मामले की समीक्षा की मांग की है।
कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक की हत्या बताया है
घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आगामी चुनावी समीकरणों पर भी इस फैसले का प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
✍️ द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर









