बरसात सिर पर, पनरिया नदी का पुल अब भी बदहाल: गुना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना :बरसात सिर पर, पनरिया नदी का पुल अब भी बदहाल

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता संदेश झा

13 जून 2026

2025 की बाढ़ में बही रेलिंग आज तक नहीं लगी, नदी बनी कचरा घर; रहवासी बोले- कागजों में हुए विकास कार्य

गुना। शहर के वार्ड क्रमांक-7 स्थित पनरिया नदी पर बना पुल एक बार फिर चर्चा में है। वर्ष 2025 की भीषण बाढ़ के दौरान पुल की रेलिंग बह गई थी, लेकिन एक वर्ष बीत जाने और नई बरसात शुरू होने के बावजूद पुल की मरम्मत एवं रेलिंग लगाने का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुल की सुरक्षा व्यवस्था बहाल नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बरसात के दिनों में जलस्तर बढ़ने पर पुल से आवागमन करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। रहवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।

 

नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि पनरिया नदी की सफाई लंबे समय से नहीं कराई गई है। नदी में जगह-जगह कचरे के ढेर जमा हैं, जिससे जल प्रवाह प्रभावित होने के साथ-साथ गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि नदी संरक्षण और सफाई के दावे केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं।

 

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग तत्काल लगाई जाए, आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए तथा पनरिया नदी की व्यापक सफाई कराकर संभावित खतरे को टाला जाए।

 

समाज सेवक एवं पत्रकार विक्रम सिंह तोमर का कहना है कि “गुना के नागरिकों की समस्या ही हमारी समस्या है। विकास कार्यों का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब अधूरे कार्यों को समय पर पूरा कर जनता की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।”

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें