पत्नी ने रेंजर पति को प्रेमिका के साथ पकड़ाहोटल से लेकर सड़क कर जमकर हंगामा
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता मोहनीष भार्गव
दिनांक 14 जून 2026
होटल में युवती संग मिले रेंजर, पत्नी के पहुंचते ही मचा हंगामा
रीवा। सतना जिले के बरौंधा सर्किल में पदस्थ एक रेंजर को कथित तौर पर एक युवती के साथ होटल में ठहरे होने के दौरान उनकी पत्नी ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पत्नी अचानक होटल पहुंची और कमरे में पहुंचकर जमकर विरोध जताया।
घटना के बाद होटल परिसर से लेकर सड़क तक काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि युवती वहां से निकलकर एक डंपर में बैठकर चली गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।








