*विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निकली जनजागरूकता रैली*
*विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया* विक्रम सिंह तोमर
द्वारका दिव्यांग पुनर्वास एवं नशा मुक्ति केंद्र के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह तोमर ने स्थानीय कार्यालय पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करने का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है
इस अवसर पर उन्होंने बताया प्रथम विश्व स्वास्थ्य सभा ने 1950 से प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का निर्णय लिया। विश्व स्वास्थ्य दिवस WHO की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, और इसे संगठन द्वारा हर साल वैश्विक स्वास्थ्य के लिए प्रमुख महत्व के विषय पर दुनिया भर का ध्यान आकर्षित करने के अवसर के रूप में देखा जाता है।
रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज या योग का अभ्यास करें।
– संतुलित आहार का सेवन करें। खाने में ताजे फल, हरि सब्जी और नट्स को शामिल करें।
– मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
– समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं।
– स्वच्छता का पालन करें।
– दूसरों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाएं।









