क्रांतिवीर तात्या टोपे यूनिवर्सिटी के लिए आवंटित ग्राम सिंगवासा की भूमि का सीमांकन कर दिया गया कब्जा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्रांतिवीर तात्या टोपे यूनिवर्सिटी के लिए आवंटित ग्राम सिंगवासा की भूमि का सीमांकन कर दिया गया कब्जा

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

गुना 08 अप्रैल 2025

 

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं श्रीमती शिवानी पांडे के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार गुना शहर जी.एस. बैरवा के नेतृत्व में क्रांतिवीर तात्या टोपे यूनिवर्सिटी के लिए आवंटित ग्राम सिंगवासा की भूमि सर्वे नंबर 229 रकबा 0.961, सर्वे नंबर 230 रकबा 5.017 हेक्टर, सर्वे नंबर 406/1/1 रकबा 19.023 हेक्टर कुल रकबा 25 हेक्टर भूमि का सीमांकन कर कब्जा दिया गयाl

 

राजस्व टीम तहसील गुना नगर द्वारा सीमांकन कर यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रोफेसर प्रो. डॉ. किशन यादव, रजिस्टार श्री ललित नामदेव, डी.सी.डी.सी. प्रो. देवेंद्र भड़ेरिया को संपूर्ण भूमि का कब्जा दिया गया। आबंटित भूमि में से 10 हेक्टर पर कृषि कार्य कर अवैध कब्जे कर रखे थे। सभी अवैध कब्जेधारियों पर म.प्र. भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के अंतर्गत अर्थदंड अधिरोपित कर बेदखल किया गया तथा आवंटित भूमि का कब्जा मौके पर तात्या टोपे यूनिवर्सिटी के कुलगुरु को दिया गया।

 

भूमि का सीमांकन एवं कब्जा टीम में तहसीलदार गुना शहर जी.एस. बैरवा, राजस्व निरीक्षक के.एन.साहू, कुलदीप गुप्ता, पटवारी सुनील रघुवंशी, राजेश साहू, जगदीश कुशवाह, चेतन शर्मा पटवारी एवं यूनिवर्सिटी का अमला म

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें