निर्जला एकादशी पर शुरू हुआ गो-रथ अभियान, शहर के 37 वार्डों तक पहुंचेगा गोसेवा का संदेश
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोम
जिला संवाददाता संदेश कुमार झा
दिनांक 26 जून 2026
गुना। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गोसेवा और जनजागरण को समर्पित विशेष “गो-रथ अभियान” का शुभारंभ संत सुधासागर महाराज के सान्निध्य में किया गया। अभियान का उद्देश्य शहरभर में गोसेवा के प्रति लोगों को जागरूक करना और गौशालाओं के लिए जनसहयोग बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान गो-रथ को विधिवत रवाना किया गया, जो शहर के सभी 37 वार्डों में भ्रमण कर लोगों तक गोसेवा का संदेश पहुंचाएगा। इस अवसर पर मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने कहा कि गोसेवा सच्ची मानव सेवा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
उन्होंने नागरिकों से प्रतिदिन एक रोटी और एक कटोरी आटा गो-रथ में समर्पित करने की अपील की, ताकि गौशालाओं में रहने वाली गायों के पालन-पोषण में सहयोग मिल सके।
कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गोभक्त और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल को गोसंरक्षण और समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आयोजकों का मानना है कि यह अभियान आने वाले समय में हजारों लोगों को गोसेवा से जोड़ने का माध्यम बनेगा।






