बीना–रूठियाई मेमू को सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीना–रूठियाई मेमू को सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

26 जून 2026

गुना, 27 जून। क्षेत्र की रेल सुविधाओं में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia ने शनिवार को गुना रेलवे स्टेशन से बीना–गुना–रूठियाई मेमू एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई मेमू सेवा शुरू होने से गुना, बीना, रूठियाई और आसपास के क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की रेलवे विरासत को आगे बढ़ाते हुए लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुना-बीना रेलखंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण कराया गया है, जबकि पहले जहां इस मार्ग पर केवल तीन ट्रेनें चलती थीं, वहीं अब कई नई ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं।

 

उन्होंने बताया कि लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से मावन और पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास दो रेलवे ओवरब्रिज स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही व्यापारियों की सुविधा के लिए भविष्य में माल गोदाम को पर्याप्त भूमि वाले स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना पर भी काम किया जाएगा।

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें