महाराष्ट्र TET पेपर लीक से मचा हड़कंप: परीक्षा स्थगित, SIT गठित; 3 आरोपी गिरफ्तार
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता मोहनीस भार्गव
26 जून 2026
महाराष्ट्र में परीक्षा व्यवस्था पर एक और बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। नीट-यूजी विवाद के बाद अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का प्रश्नपत्र भी लीक होने का मामला सामने आया है। पेपर लीक की सूचना के बाद रविवार को होने वाली परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए ज्वाइंट सीपी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। पेपर लीक मामले ने लाखों अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।






