*साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता का सशक्त अभियान “सेफ क्लिक 2.0” जारी
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
29 जून 2026
साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गुना पुलिस का विशेष अभियान “सेफ क्लिक 2.0” लगातार जारी है।
अभियान के तहत अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, जनसेवा केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।
पुलिस ने नागरिकों से ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर करने की अपील की।







