10 दिन से लापता ग्रामीण का जंगल में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

10 दिन से लापता ग्रामीण का जंगल में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

द्वारका न्यूज़

नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

4 जुलाई 2026

गुना। कैंट थाना क्षेत्र के बिलोनिया गांव के नजदीकी जंगल में एक पेड़ से 45 वर्षीय ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान देहरी निवासी देवेंद्र सिंह रघुवंशी के रूप में हुई है, जो पिछले 10 दिनों से लापता थे।

 

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह 24 जून को निर्माण सामग्री खरीदने शहर आए थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद परिवार ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें