पंडवानी की प्रख्यात स्वर-साधिका पद्मभूषण तीजन बाई का निधन
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
विशेष संवाददाता रायपुर छत्तीसगढ़
5 जुलाई 2026
रायपुर: पंडवानी की सुप्रसिद्ध गायिका और पद्मभूषण से सम्मानित तीजन बाई का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को एम्स रायपुर में निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की लोककला और रंगमंच जगत में शोक की लहर है।
तीजन बाई की प्रस्तुति में प्रभावशाली आलाप, गरजदार हुंकार और भावपूर्ण अभिव्यक्ति की अनूठी छाप थी। उनकी कला केवल गायन नहीं, बल्कि पंडवानी परंपरा का जीवंत मंचन थी।
उनके निधन से लोककला के एक युग का अंत हो गया है। कला प्रेमी और सांस्कृतिक जगत उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।






