देश विरोधी किताबों पर जम्मू-कश्मीर में सियासी घमासान
आतंक और अलगाववाद का महिमामंडन अब बर्दाश्त नहीं!
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
विशेष संवाददाता जम्मू कश्मीर
5 जुलाई 2026

जम्मू: सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी में कथित तौर पर आतंकवादियों और अलगाववादियों का महिमामंडन करने वाली किताबों को लेकर जम्मू-कश्मीर की राजनीति गरमा गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने मामले पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि ऐसी पुस्तकों का विद्यालयों में वितरण गंभीर मामला है। उन्होंने शिक्षा मंत्री को पद से हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
आतंक और अलगाववाद का महिमामंडन अब बर्दाश्त नहीं!
जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से आतंकियों और अलगाववादियों का महिमामंडन करने वाली 126 विवादित किताबें हटाने के आदेश दिए गए हैं साथ ही 8 अधिकारियों को निलंबित, एक संविदा कर्मचारी को बर्खास्त कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।नया भारत स्पष्ट संदेश है बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी, तुष्टिकरण नहीं।






